मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव: सलीम खान की सेहत का हाल जाना, फोटो भी शेयर की

मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव: सलीम खान की सेहत का हाल जाना, फोटो भी शेयर की

मुंबई: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव सलमान खान के घर उनके पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान की तबीयत का हाल जानने पहुंचे थे। हाल के दिनों में सलीम खान की सेहत को लेकर खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद अखिलेश ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा।

मुंबई दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने विजन इंडिया कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी की पुरानी सहयोगी रही है और आने वाले चुनावों में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि असम में सीट मिले या न मिले, सपा कांग्रेस का पूरा समर्थन करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी की तरह नहीं, बल्कि गैंग की तरह काम कर रही है। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की जीत होगी, बशर्ते चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए।

बसपा के साथ फिर से गठबंधन की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले गठबंधन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से किया गया था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *