
फिल्म धुरंधर-2 की सफलता पर प्रतिक्रिया न देने को लेकर Deepika Padukone सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कई लोगों ने यहां तक कह दिया कि वह अपने पति Ranveer Singh को सपोर्ट नहीं कर रहीं।
हालांकि, लंबे समय तक चुप रहने के बाद दीपिका ने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया। एक यूजर ने पूछा कि क्या उनकी चुप्पी कोई संकेत है या लोग ज्यादा सोच रहे हैं? इस पर दीपिका ने जवाब दिया, “दूसरा वाला, मेरे दोस्त। P.S. मैंने यह फिल्म आप सबसे पहले देख ली थी। अब जोक किस पर है?”
दीपिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोग अब भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके समर्थन में भी उतर आए और कहा कि लोग बेवजह मुद्दा बना रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी धुरंधर के पहले पार्ट के समय दीपिका की चुप्पी को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि बाद में उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में फिल्म की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी थी।
दीपिका के इस मजेदार जवाब ने साफ कर दिया कि उनकी चुप्पी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, वे बेवजह थीं और सोशल मीडिया पर बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

